अब ये ID दिखाने पर मिलेगा 5KG गैस सिलेंडरअब ये ID दिखाने पर मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर

Rewari News Today: रेवाड़ी जिला प्रशासन के द्वारा श्रमिकों को 5 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर दिए जाने का निर्णय लिया गया है। गैस सिलेंडर की कमी के वजह से बड़ी संख्या में मजदूर पलायन करने लगे हैं। जिले में मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इसके लिए डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक करें।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि कंपनी या फॉर्म की सत्यापित id वाले श्रमिकों को अब छोटे सिलेंडर लेने में परेशानी नहीं होगी। कंपनी या फॉर्म की आईडी दिखते ही उन्हें छोटा गैस सिलेंडर मिल जाएगा। रेवाड़ी में 5 किलो के 1100 सिलेंडर अभी उपलब्ध है और पेट्रोल डीजल एलपीजी की उपलब्धता भी सामान्य है।

अब ये ID दिखाने पर मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर (Rewari News Today)

जिले में 2 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक है और सभी श्रमिकों को id दिखाने पर 5 किलो का आसानी से सिलेंडर मिल जाएगा। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रमिकों को सिलेंडर मिलने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

राज्य में 2 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक रहते हैं। ज्यादातर श्रमिक अकेले रहते हैं। ऐसे में उनके लिए 5 किलो वाला सिलेंडर काफी फायदेमंद साबित होगा। सिलेंडर की कमी के वजह से काफी सारे मजदूर पलायन करने लगे हैं। अप्रशासन के द्वारा मजदूरों का पलायन रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन सभी श्रमिकों का पलायन रोका जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जिला प्रशासन के द्वारा पीएनजी कनेक्शन के लिए भी टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। पीएनजी कनेक्शन लेना है तो टोल फ्री नंबर पर आसानी से कॉल करके इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन के द्वारा पीएनजी को लेकर जागरूकता फैलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पीएनजी कनेक्शन पर निर्भर रहे। केंद्र सरकार के द्वारा भी एलपीजी पर निर्भरता खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहा है।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •