November 12, 2025 Rashifal: आज 12 नवंबर 2025, बुधवार है। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। सुबह 8:03 बजे तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ होगा। आज का नक्षत्र आश्लेषा है, जो शाम 6:36 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही आज भैरव अष्टमी व्रत भी है। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में जानते हैं कि आज का दिन 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आया है।
मेष से कर्क राशिफल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि के जातक नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा और बच्चों की उपलब्धियां गर्व का कारण बनेंगी। धन की प्राप्ति और वाहन सुख की संभावना है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। मेहनत और लगन का फल आपको मिलेगा, वहीं जीवनसाथी के साथ समय बिताने से वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। कर्क राशि वालों को आज समझदारी से कार्य करना होगा। वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी विनम्रता लोगों को प्रभावित करेगी। धन के मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक विवादों से बचें।
सिंह से कन्या राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। मानसिक समस्याएं समाप्त होंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह दिन अच्छा रहेगा। वहीं कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न लोगों का सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें और किसी नए अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। लेखन से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती है और आपकी रचनाएं सराही जाएंगी। परिवार के साथ यात्रा का योग बन रहा है जो आपको मानसिक शांति देगा।
तुला से वृश्चिक राशिफल : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। भूमि या संपत्ति से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले पूरी जांच करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और छात्रों की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। वृश्चिक राशि के जातक आज प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और करियर में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। कुल मिलाकर दिन आनंदमय रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
धनु से मीन राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा और अटके हुए संपत्ति से जुड़े काम सुलझेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का योग है। मकर राशि के जातकों को अपने व्यवहार में सुधार लाना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कुम्भ राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में प्रगति का दिन है। वरिष्ठों की सलाह मानने से सफलता मिलेगी। नवविवाहित जोड़ों के बीच मधुर संबंध बनेंगे और प्रेमी युगलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। मीन राशि के जातक आज प्रसन्नचित रहेंगे। नौकरी में तरक्की और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और भाइयों के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। यात्रा से लाभ होगा और मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी।

















