News Highway: सिरसा से चूरू तक बनेगा नया हाईवे, हरियाणा-राजस्थान कनेक्टिविटी होगी मजबूत

On: March 18, 2026 9:14 PM
Follow Us:

चंडीगढ़। केंद्र सरकार देशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने के लिए एक नए हाईवे की योजना सामने आई है। यह प्रस्तावित हाईवे सिरसा से चूरू तक बनाया जाएगा, जिसकी डीपीआर तैयार की जा चुकी है और सर्वेक्षण कार्य जारी है। News Highway

जानिए कहां से जाएगा चूरू’: शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिरसा क्षेत्र में करीब 34 किलोमीटर हिस्से का प्लान तय किया जा चुका है। यह मार्ग जमाल, फेफाना, नोहर और तारानगर होते हुए चूरू तक जाएगा, जिससे दो राज्यों के बीच सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी। News Highway

जाम से मिलेगी राहत: बता दे कि इस हाईवे के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। चही राजस्थान जाने के लिए लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकेगी। अभी जिन स्थानों तक पहुंचने में अधिक समय लगता है, वहां यात्रा आसान और तेज हो जाएगी। साथ ही बस सेवाओं और परिवहन सुविधाओं में भी सुधार देखने को मिलेगा।

योजना के अनुसार शुरुआत में सड़क की चौड़ाई सीमित रखी जाएगी, लेकिन भविष्य में इसे दो लेन और चार लेन तक विकसित करने का लक्ष्य है, ताकि बढ़ते यातायात को सुचारू रूप से संभाला जा सके।विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से केवल यातायात ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बता दे इस हाईवे से हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में व्यापार, परिवहन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह हाईवे चूरू, तारानगर, नोहर और सिरसा जैसे शहरों को जोड़ते हुए आगे श्रीगंगानगर और पंजाब तक पहुंच को आसान बनाएगा। सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे केंद्र सरकार के समक्ष मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य की दिशा में अगला कदम उठाया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now