दहेज़ के लिए नवविवाहिता से मारपीटदहेज़ के लिए नवविवाहिता से मारपीट

Local News Rewari: कोसली गांव में एक नव विवाहिता के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट किया है और जान से मारने की धमकी दी है। महिला के आरोप बाद पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया गया है।

कोसली गांव की रहने वाली मोना यादव ने बताया कि उनकी शादी 7 साल पहले गुरुग्राम सैदपुर गांव के रहने वाले प्रवीण से हुई थी। शादी होने के बाद से ही पति प्रवीण ससुर सास और ननद ने उन्हें दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। शादी के तीसरे दिन ही उन्हें विवाह में दिया गया सामान वापस भेज दिया गया और उनके घर से नया सामान खरीदवाया गया।

दहेज के लिए उनके पति सास ससुर और नंद में उनसे मारपीट किया। जब मोना यादव के पिता की मृत्यु हो गए उसके बाद ससुराल वालों ने उनसे गाड़ी की मांग शुरू कर दी।

मोना ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि उनके ससुर उनके ऊपर गलत नजर रखता था और विरोध करने पर ससुर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी करता था। उनके स्वजनों ने कई बार पंचायत के सामने परिवार को समझने की कोशिश की इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। बार-बार परेशान होने के बाद अब मोना यादव ने पुलिस के पास कंप्लेंट किया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

मोना यादव ने बताया कि दहेज को लेकर उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस की हस्तक्षेप के बाद उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके इसके लिए जांच शुरू कर दिया गया है। मोना यादव ने कहा कि काफी लंबे समय तक समझाने बुझाने के बाद जब ससुराल वाले नहीं माने तो हमने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करना ही उचित समझा।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

-->
BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •