New Highway: हरियाणा को मिला एक ओर नया हाइवे, चंडीगढ़-दिल्ली का सफर ढाई घंटे हुआ कम

On: May 21, 2025 10:41 PM
Follow Us:

New Highway: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के जींद जिले से राजधानी दिल्ली की दूरी जल्द ही कम हो जाएगी। NH-352A नाम से एक नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस हाईवे के बनने के बाद दिल्ली और हरियाणा के बीच का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा। हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। जानिए कब तक इस पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे?

1380 करोड़ रुपये की लागत

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा, जो सोनीपत और गोहाना होते हुए जींद तक पहुंचेगा। हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा होगा, जिसकी कुल लागत 1380 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हाईवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को होगा। इससे जींद से दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।

कौन से जिलों को होगा फायदा?

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होकर सोनीपत, गोहाना होते हुए जींद तक पहुंचेगा। इस नए मार्ग से न केवल जींद और दिल्ली के बीच का सफर आसान होगा। आपको बता दें कि अभी जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या रोहतक का रास्ता अपनाना पड़ता है, जो काफी लंबा है।

इस हाईवे के खुलने से दिल्ली पहुंचने में सिर्फ सवा घंटे का समय लगेगा। चंडीगढ़-दिल्ली का सफर ढाई घंटे कम हो जाएगा अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना किनारे एक नया हाईवे बनाया जाएगा।

इस हाईवे पर सफर करने से चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में ढाई घंटे कम लगेंगे। इसके अलावा इसके बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक भी कम होगा। नए हाईवे से दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच का सफर आसान हो जाएगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now