New Bypass: हरियाणा में 1878.31 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाइपास, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

On: August 2, 2025 7:28 PM
Follow Us:
New Bypass: A new bypass will be constructed in Haryana at a cost of Rs 1878.31 crore, it will provide relief from traffic jams

New Bypass: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरण द्वारा जीरकपुर पंचकूला बाइपास परियोजना के निर्माण पर 1878.31 करोड़ की लागत आएगी। 19.2 km लंबी इस परियोजना में 6 लेन एक्सप्रेस बाइपास बनाए जाएंगे। यह बाइपास जीरकपुर और पंचकूला से होकर गुजरेगा। यह बाइपास चंडी मंदिर के पास निकलेगा।

यह बाइपास रोड के निर्माण से जीरकपुर, बलटाना, ढकौली, हाउसिंग बोर्ड चौक, कालका चौक जैसे ट्रैफिक जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इस बाइपास के बनने से काफी दूरी कम होगी, साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

इसके अलावा पटियाला-दिल्ली-मोहाली एयरपोर्ट की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को भी शहर में एंट्री किए बिना सीधे हिमाचल की ओर जाने के लिए रास्ता मिल जाएगा। NHAI ने इसका टेंडर लगा दिया गया है, जो की 20 अगस्त को खुलेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now