Bhiwadi: एनसीआर का ईनामी कुख्यात बदमाश और गौतस्कर दबोचा

On: September 18, 2023 7:08 AM
Follow Us:

भिवाड़ी: एनसीआर में गोतस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे ईनामी कुख्यात बदमाश और गौतस्कर फकरू को भिवाडी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पर गुरूग्राम, रेवाडी, धारूहेड़ा, जयपुर,अलवर और भिवाडी पुलिस जिले से चोरी, लूट गोतस्करी के मामले दर्ज है।Rewari: विश्वकर्मा दिवस शिव मंदिर धारूहेड़ा में पूजा व भंडारे का आयोजन

राजस्थान में रखा था ईनाम

यह बदमाश किशनगढवास, तिजारा सहित अलवर में गोतस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहा था। इतना ही नही जयपुर,अलवर और भिवाडी पुलिस जिले से चोरी, लूट गोतस्करी सहित पुलिस पर फायरिंग करने के करीब दर्जनों मामलो मे जेल भी जा चुका है।

 

THANA BHIWADI

बदमाश गोतस्करी के दौरान पुलिस की गाडी को टक्कर मारने व पुलिस पर फायरिंग करने का आदतन अपराधी है। भिवाड़ी एसपी ने इस फरार बदमाश पर 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।

जानिए कैसे चढा हत्थे
किशनगढ़ बास थानाधिकारी अमित चौधरी ने बताया की गत 3 जुलाई 2021 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैरथल की तरफ से एक पिकअप गाड़ी तेज गति में आ रही है। जिसमें गोकशी के लिए गोवंश भरकर ले जा रहे है।हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: नूंह में इंटरनेट सेवा 3 दिन के लिए बंद, यहाँ पढ़े पूरा मामला

पुलिस ने सूचना पर गाड़ी का पीछा किया तो बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी लेकिन पुलिस ने गाड़ी में बैठे बदमाशों की पहचान कर ली। आलापुर के रहने वाले बदमाश सकुल व फकरू थे। थोड़ी देर बाद तीनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर तरवाला के पास गाड़ी से उतर कर फरार हो गये।

पिकअप को चैक किया तो पिकअप में गोकशी के लिए ठूस ठूस कर 6 गाये भरी हुई थी। पुलिस को पता चला कि फकरू किसी का इंतजार कर रहा है। टीम ने उसे दबोच लिया।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now