मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने 40 ट्रेनें की रद्द और 23 के बदले रूट; यहां देखें लिस्ट

On: June 4, 2025 7:07 AM
Follow Us:
Railway News

Railway News: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। अगर आप भी 20 से 29 जुलाई को मध्य जयपुर से दिल्ली के बीच ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। रेलवे विभाग द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते डबल डेकर समेत 40 ट्रेनों का संचालन प्रारंभिक स्टेशन से रद्द कर दिया है।

इसके अलावा 23 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी और 9 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुकिंग करवाई थी उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें  AAI Recruitment 2025: सीनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
24, 26 एवं 28 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस, 23, 25 एवं 27 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला, 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर-दिल्ली सराय, जोधपुर-दिल्ली सराय, 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय-जोधपुर, जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर, दिल्ली सराय-इंदौर, दिल्ली सराय-जोधपुर, सातरोड-दिल्ली ट्रेन रद्द रहेगी।

21 से 29 जुलाई तक जोधपुर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली-सातरोड रोड, 24 जुलाई को जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन, 26 जुलाई को बीकानेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-भुज ट्रेन, 25 एवं 27 जुलाई को दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन, 25 जुलाई को सीकर-दिल्ली सराय- सीकर, दिल्ली सराय-राजकोट, भुज-दिल्ली सराय ट्रेन, 20 से 27 जुलाई तक इंदौर-दिल्ली सराय, 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय, 24 जुलाई को राजकोट-दिल्ली सराय, 22 एवं 26 जुलाई को पोरबंदर-दिल्ली सराय, 24 एवं 28 जुलाई को दिल्ली सराय-पोरबंदर, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, दिल्ली-हिसार, हिसार-रेवाड़ी और 27 जुलाई को उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर ट्रेन रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: 174 करोड़ रुपये की लागत से भिवाडी में CTP Plant तैयार, क्या धारूहेड़ा को दूषित पानी से राहत मिलेगी?

इनके बदलेंगे रुट
20 से 29 जुलाई के दौरान विभिन्न समयों पर सियालदाह-बीकानेर, हावड़ा-बाड़मेर, बीकानेर-हावड़ा, जम्मूतवी-अजमेर, साबरमती-दिल्ली, दिल्ली-साबरमती, जैसलमेर-दिल्ली, भुज-बरेली, बरेली-न्यू भुज, भुज-बरेली, बाड़मेर- जम्मूतवी, जम्मूतवी-बाड़मेर, कामाख्या-भगत की कोठी, किशनगंज-अजमेर, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर, ओखा-देहरादून, देहरादून-ओखा, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी, दिल्ली-बाड़मेर, सुल्तानपुर-साबरमती, साबरमती-वाराणसी, वाराणसी-साबरमती, दिल्ली-रेवाड़ी सहित कुल 23 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।

ये ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी रद्द
अजमेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-अजमेर, दिल्ली सराय-बीकानेर, बीकानेर-दिल्ली सराय, श्रीगंगानगर-दिल्ली, बीकानेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, उदयपुर सिटी-दिल्ली, दिल्ली सराय-बीकानेर 20 से 29 जुलाई के बीच अलग-अलग समय अवधि में दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now