Murder in Sonipat: खून के बदले खून…चार साल ​बाद लिया बदला, यू चढें हत्थे ?

On: July 12, 2024 1:12 PM
Follow Us:

सोनीपत में रंजिश को लेकर दूधिए को गोलियों से भूना
Murder in Sonipat  : खून के बदले खून….सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एक साथ 12 राउंड फायर किए। हालाकि दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नही पाया। मृतक की पहचान सोनीपत के गांव शामडी के रहने वाले जोगेंद्र (50) के रूप में हुई।

खून के बदले खून:  पुलिस ने 7 घंटे में गांव शामड़ी के स्टेडियम से मर्डर करने वालो में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान लोकेश निवासी गांव थुराना (हिसार), कुलबीर निवासी गांव उमरा (हिसार) और आर्यन निवासी गांव शामडी (सोनीपत) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

सीसीटीवी कैमरे से पकेड: हत्या की सूचना के बाद गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश ढाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। उसी के आधार पर तीनो को काबू कर लिया है।

murder sonipat

ये तीनों शामड़ी गांव के रहने वाले देवेंद्र के दोस्त हैं। मृतक जयपाल के बेटे अंकुश ने 2020 में देवेंद्र के भाई रविंद्र की गोली मारकर की थी हत्या। उसी का बदला लेने के लिए अंकुश के पिता जयपाल हत्या कर दी गई।

जानिए क्यों की हत्या ?
पुलिस के अुनसार रविंद्र की 7 अक्तूबर, 2020 को हत्या की गई थी। जिसमें 8 अक्तूबर, 2020 को जयपाल के बेटे अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। तब उसने कहासुनी में थप्पड़ मारने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही थी।

रविंद्र को बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले जाकर गोली मारी गई थी। इसी का बदला लेने के लिए जोगेंद्र को गोलियों से भूना दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों को काबू कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now