Rewari News: धारूहेड़ा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका की कार्रवाई, चालान काटे

On: August 21, 2025 8:12 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका की कार्रवाई

Rewari News: धारूहेड़ा नगर पालिका की टीम ने गुरूवार को अभियान चलाते हुए पॉलिथीन रखने वाले 9 दुकानदार तथा अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। टीम के बाजार पहुंचने पर दुकानदारो मे अफरा तफरी मच गई।

 

बता दे कि गुरूवारर को सेनेटरी इंस्पेक्टर विनय कोशिक, दरोगा शंकर, राजबीर, अनिल, तेजसिंह, प्रवीण कुमार बाजार मे पहुचें तथा जांच शुरू की। इस दौरान उन्होंने पॉलिथीन की जांच की तो 75 माइक्रॉन से कम मोटाई की पॉलिथीन रखने वाले 12 दुकानदारों के चालान किए तथा पोलीथीन जबत की।Rewari News

धारूहेड़ा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका की कार्रवाई
धारूहेड़ा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के चालान प्रतिदिन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बचाव के लिए पेलिथीन रखने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बार बार मुनादी करवाई जा रही है तथा लोगों को पोलिथीन को उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं 8 दुकानदारो के अतिक्रमण को लेकर चालान किए।

 

नगर पालिका टीम ने बताया कि लंबे समय से दुकानदार सड़कों और फुटपाथों पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नपा ने दुकानदारों को पहले चेतावनी दी थी, लेकिन नियमों का पालन न करने पर अब चालान काटे गए हैं।

धारूहेड़ा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका की कार्रवाई
धारूहेड़ा में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका की कार्रवाई

अधिकारियों ने साफ किया है कि नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर पालिका ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने व्यापार को केवल दुकान की सीमा तक ही सीमित रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now