Model Divya Pahuja: दिव्या पाहुजा की भाखड़ा नहर में मिला शव, गुरूग्राम पुलिस ने किया खुलासा, जानिए कैसे हुई पहचान

On: January 13, 2024 2:40 PM
Follow Us:

Model Divya Pahuja : हरियाणा के गुरुग्राम की दिव्या पाहुजा की निर्मम हत्या के 11 दिन बाद फतेहाबाद के टोहाना के पास भाखड़ा नहर से शव बरामद किया गया है। परिजनों की ओर से पहचान के बाद शव परिजनो को सोंप दिया है।

हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में 6 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, बलराज गिल और रवि बंगा है। इन सभी मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही डेड बोडी मिलने पुलिस ने राहत की सास ली है1हरियाणा ग्रुप डी CET परीक्षा रिजल्ट जारी, फटाफट यहां चैक करे रिजल्ट

जानिए कहां मिला शव
टीम ने खनौरी और टोहाना के बीच भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक महिला की डेड बॉडी टोहाना के पास भाखड़ा नहर (Divya Pahuja body recovered from Bhakra canal) के हेड से मिली। जिसकी शिनाख्त दिव्या के रूप में हुई।

शरीर पर बने निशान से हुई पहचानDelhi News: चोथी बार केजरीवाल को ED का सम्मन, गिरफ्तार करने की साजिश
दिव्या के शरीर पर बने एक निशान ने उसके शव की पहचान कराई। नहर से शव निकालने के बाद उसकी एक तस्वीर पुलिस ने दिव्या के घर वालों को भेजी, जिसे देखकर उन्होंने लाश की पहचान की।

एक टैटू से हुई दिव्या के शव की पहचान
दिव्या की बहन नैना ने उसके शव की पहचान की है। जानकारी के मुताबिक, दिव्या के पीठ पर एक टैटू बना हुआ है, जिससे उसकी बहन ने पहचान लिया और यह साबित हो गया कि नहर में पड़ा ये शव दिव्या पाहुजा का ही है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now