Haryana: रोहतक अनाथ आश्रम से नाबालिग लापता, प्रशासन मेंं मची अफरा तफरी

On: December 4, 2023 6:57 PM
Follow Us:

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के अनाथ आश्रम से एक नाबालिग लड़का अचानक लापता हो गया है। जो पिछले करीब सवा साल से आश्रम में ही रहता था। अनाथालय से नाबालिग के गायब होने से प्रशासन में अफरा तफरी मच गई।मेरी बेटी मेरा अभियाान के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया सम्मानित

अनाथ आश्रम के मैनेजर पंडित अशोक तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आश्रम में एक 13 वर्षीय बच्चा रह रहा था। जो अगस्त 2022 में आश्रम में रहने के लिए आया था और करीब सवा साल से यहां पर ही रहता था।

जानिए कैसे हुआ गायब: आश्रम से मिली जानकारी के अनुसार करीब 13 वर्षीय नाबालिग बच्चे ने पहले अपने कमरे के बाथरूम की खिड़की के सरिया उखाड़े। इसके बाद खिड़की के रास्ते वह बाहर निकल गया और गायब हो गया। Dharuhera: राजपूत सभा की बैठक आयोजित, मेडल विजेता छात्र को किया सम्मानित

मची अफरा तफरी
जब आश्रम प्रशासन को इसका पता लगा तो उन्होंने बच्चे को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके बच्चे की तलाश आरंभ कर दी है। अचानक बच्चे के गांव होने से प्रशासन व आश्रम मेनेजर की नींद उड गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now