Haryana Crime News खनन माफिया ने ट्रक पलटाए, एक पुलिस कर्मी जख्मी

On: April 9, 2025 9:19 AM
Follow Us:

Haryana Crime News खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक पुलिस कर्मचारी पर गाडी चढ़ा दी। इससे पुलिस कर्मी को गंभीर चोटें आई हंै। पुलिस ने मौके पर एक ड्राइवर को काबू कर लिया। जिसकी पहचान प्रदीप कुमार निवासी गांव तारागढ़ थाना राजोंद जिला कैथल के तौर पर हुई। वहीं तीन ड्राइवर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Haryana Crime News शिकायत में पुलिस चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। अलसुबह करीब 3 बजे गुमथला की ओर से खनन सामग्री से भरे कुछ ट्रक कंडरौली गांव की ओर जाते हुए दिखाई दिए। सभी ट्रक ओवरलोड थे। ड्राइवरों से वाहनों में भरी खनन सामग्री के बिल दिखाने बारे कहा गया।

 

लेकिन एक भी ड्राइवर के पास बिल नहीं मिला। जिस पर उन्होंने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर डायल 112 के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में कोई कांटा नहीं है। इसलिए चारों गाडिय़ों में एक-एक पुलिस कर्मचारी को बिठा दिया और उन्हें कांटा कराने के लिए रादौर चलने के लिए कहा। वहीं डायल 112 की गाड़ी भी साथ रही और वह खुद अपनी बाइक पर गाडिय़ों के पीछे-पीछे चल दिए।

 

तभी उक्त गाडियों का मालिक स्विफ्ट कार में ट्रकों के पास से गुजरा और उसने कहा कि ट्रकों को पुलिस कर्मचारियों सहित खेतों में पलटा दो। जब ड्राइवर ट्रक में बैठे पुलिस कर्मचारियों से बहस करने लगे, तो पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि गाड़ी का कांटा तो कराना ही पड़ेगा।

 

Haryana Crime News  जब पुलिस कर्मचारी ट्रक से नीचे नहीं उतरे तो ट्रक ड्राइवरों ने अवैध माइिनंग से भरे चारों ट्रकों को गांव राझेड़ी के पास सडक़ किनारें खेतों में पलटा दिया और मौके से भागने लगे। काफी मशक्कत के बाद एक ड्राइवर को पकड़ लिया गया। वहीं ट्रक पलटने से एक पुलिस कर्मचारी को गंभीर चोटेंआई है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now