धारूहेड़ा : ब्राह्मण धर्मशाला में सवर्ण समाज एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अध्यक्ष संजय सिंह राजावत की अध्यक्षता में किया गया।धारूहेड़ा : ब्राह्मण धर्मशाला में सवर्ण समाज एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अध्यक्ष संजय सिंह राजावत की अध्यक्षता में किया गया।

धारूहेड़ा : ब्राह्मण धर्मशाला में सवर्ण समाज एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अध्यक्ष संजय सिंह राजावत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में धारूहेड़ा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने के लिए सदस्यता अभियान पर फोक्स किया।

हर वार्ड में चलाया जाएगा अभियान: बैठक में निर्णय लिया कि धारूहेड़ा में हर वार्डवाइज सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को समाज से जोड़ा जा सके। इसके साथ बैठक में बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

जानिए क्यों जरूरत पडी मंच बनाने की’ बता दे हाल में यूजीसी के चलते नया नियम बनाया गया है जिससे स्वर्ण समाज के लिए लोगो के लिए बडी परेशानी बन गई है। इसी बिल के विरोध स्वर्ण समाज एकता मंच बनाया है। दो दिन पहले मंच की कार्यकारिणी बनाई गई थी ताकि मंच में एकजूटता के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडा जा सके।

ये रहे मौजूद: में सुभाष भारद्वाज अध्यक्ष ब्राह्मण समाज धारूहेड़ा, जितेन्द्र भारद्वाज महासचिव सवर्ण समाज धारूहेड़ा, गंगा सिंह छौंकर महासचिव राजपूत सभा धारूहेड़ा, संजय सिंह शेखावत, नवीन अग्निहोत्री, गुलजारी लाल शर्मा, उत्तम पाल और अनुराग सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •