Mausam Update: दिल्ली NCR में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से 5 दिन तक बारिश का आसार

On: May 29, 2025 9:18 AM
Follow Us:
Weather

Mausam Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिली है। जहां पर पहले तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहता था, वह अब 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है।Haryana Mausam Update

मौसम विभाग की मानें, तो अगले चार दिनों तक हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। Mausam Update

हरियाणा में इन दिनों बारिश के आसार

29 और 30 मई को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की 25-50 फीसदी संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले शामिल हैं।Haryana Mausam Update

इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, मेवात, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में बारिश होने की 25 फीसदी तक संभावना है। वहीं, 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग की मानें तो 29 मई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, 30 और 31 मई को नोएडा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, गाजियाबाद में 30, 31 मई और 1 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान चलने का अनुमान जताया गया है।  Mausam Update

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now