Manisha death case: मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, CBI ने इन लोगों से की पूछताछ

On: September 24, 2025 11:04 AM
Follow Us:

Manisha death case: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मनीषा मौत मामले की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम 21 दिनों से लगातार मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एक-एक तथ्य व संबंधित सुबूतों को जुटाकर कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, इसके लिए मंगलवार को टीम एक बार फिर से सिंघानी पहुंची और उस खेत में पहुंची जहां मनीषा का शव मिला था। इसके अलावा की टीम प्ले स्कूल में भी पहुंची, जिसमें मनीषा शिक्षिका के तौर पर कार्य करती थीं।Manisha death case

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम मंगलवार को दोपहर बाद ढाई बजे सिंघानी पहुंची। स्कूल स्टाफ सदस्यों से जुटाए गए सबूतों के आधार पर पूछताछ की गई। टीम उस नर्सिंग कालेज भी तीसरी बार पहुंची जहां एडमिशन की जानकारी लेने की बात कहकर मनीषा घर से आई थी। साथ ही टीम ने सिंघानी में खाद-बीज विक्रेता से बात की तथा दुकान का निरीक्षण किया जिसने पुलिस व सीबीआई के सामने यह बताया था कि मनीषा 11 अगस्त को उसकी दुकान से कीटनाशक पदार्थ खरीद कर लेकर गई थी। Manisha death case

मंगलवार दोपहर ढाई बजे सिंघानी पहुंची टीम शाम को सवा चार बजे उक्त स्थानों का निरीक्षण व पूछताछ के बाद वापस चली गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now