Rewaari: युवा कांग्रेस के प्रवक्ता बने मनीष टिकानियां

On: September 26, 2023 9:36 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: कांग्रेस पार्टी ने मनीष टिकानियां को युवा कांग्रेस का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। नियुक्ति को लेकर पदाधिकारियों का आभार जताया है।

बता दें कि मनीष टिकानियां गत कई वर्षों से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव जी और रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव  के साथ कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर ओबीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव ,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास , युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा , प्रदेश प्रभारी प्रदीप मान , प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धिराजा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है।Haryana Fasal Suraksha Yojana शुरू, कपास किसानों को बडी राहत, जा​निए क्या होंगें फायदे

कांग्रेस की सोच युवा वर्ग देश का भविष्य है तथा यदि युवा सक्षम होगा तो राष्ट्र समृद्ध होगा, इसीलिए कांग्रेस पार्टी युवाओं को साथ लेकर चलती है तथा युवा हित में विशेष रूचि रखती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनका उद्देश्य कांग्रेस के साथ अधिक से अधिक युवा शक्ति को जोड़ना है और उनकी आवाज को उठाना है ।

Haryana: HCS भर्ती का अंतिम परिणाम हुआ जारी, जानिए कब होगा साक्षात्कार
मनीष टिकानियां ने कहा कि मुझे इस काबिल समझ कर जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे मैं अच्छे से निभाऊंगा और पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाकर कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए रचनात्मक दिशा में कार्य करूंगा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now