Big Accident in Haryana: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, गुरूग्राम में रेवाड़ी के दो भाईयो को कूचला

On: February 19, 2026 7:02 PM
Follow Us:

Big Accident in Haryana: गुरुग्राम के हेलीमंडी में गुरूवार को बडा हादसा हो गया है। गुरूवार को रेवाड़ी जिले के गांव कुतुबपुर निवासी दो सगे भाइयों की की हादसे में मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ परिवार के हुई दो मौतो से घर मे मातम छाया गया।Big Accident in Haryana

बाइक सवार भाईयों को ट्रक ने कुचला: पुलिस ने पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी कुतुबपुर निवासी पूर्व सैनिक ईश्वर दास अपने बड़े भाई गूगन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बादशाहपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही हेलीमंडी-पटौदी मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को साइड मार दी।Big Accident in Haryana

मौके पर ही मौत’ बता दे टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनो मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा ट्रक चालक के ख्लिाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now