REWARI- KOSLI – BAWAL में लोक अदालत 9 दिसंबर को

On: November 13, 2023 6:13 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार 9 दिसंबर को लोक अदालत लगाए जाएगी। लोक अदालत रेवाड़ी स्थित न्यायिक परिसर सहित बावल व कोसली में भी लगेगी।Rewari: बिना लक्ष्य जीवन में नही मिलती सफलता: SP

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।IGU Rewari: महाराजा अग्रसेन यज्ञशाला की नींव रखेंगे महामहिम राज्यपाल, तैयारी में जूटा प्रशासन

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now