Kisan Andolan: आंदोलनकारियों की संपत्ति की कुर्की व बैंक खाते होंगे सीज

On: February 23, 2024 9:18 AM
Follow Us:

किसानो के हमले से दो पुलिस कर्मियो की मौत, 30 से जयादा घायल
Kisan Andolan : मांगो को लेकर पंजाब के किसान हरियाणा दिल्ली बोर्डर 8 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे है। हरियाणा पुलिस Kisan Andolan ने किसान आंदोलन में शामिल किसान नेताओं पर अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सरकार आंदोलन करने वालो से हो रहे नुकसान को अब किसानो की संपति से वसूली करेगी।

Rewari hotel murder case: होटल मालिक ही निकला हत्यारा

KISAN AANDOLAN 2

संपति होगी कुर्क, लगाए जा रहे है नोटिस Kisan Andolan

उपद्रवियों द्वारा सरकारी व प्राईवेट संपत्ति को काफी नुकसान पंहुचाया जा चुका है। इसका आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा पहले ही इस संबंध में आमजन को सूचित किया गया था कि इस आंदोलन के दौरान पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई उनकी संपत्ति व बैंक खातों को सीज करके व कुर्की कर की जाएगी।

Haryana News: Rewari में गोवंश का आंतक (Cow terror): बुजुर्ग को उठा उठाकर पटका

साथ ही पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी व हुड़दंगबाजी करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की प्रतिदिन कोशिश की जा रही है। उनके नाम व फोटो लेकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को अंबाला पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 13 फरवरी 2024 से किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच को लेकर शंभू बार्डर पर लगे बैरिकेडस को तोड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब सरकार उन पर कार्रवाई करने जा रही है।

नोटिस घर चस्पा, संपत्ति की जानकारी मांगी Kisan Andolan

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान मजदूर मोर्चा के सदस्य अमरजीत सिंह मोहड़ी के घर पर पुलिस का नोटिस चस्पा किया गया है। इस नोटिस को किसानों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है ऐसे में प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लिहाजा बिना अनुमति के आंदोलन में शामिल होने पर अमरजीत सिंह मोहड़ी की संपत्ति से भी भरपाई हो सकती है। इसमें मोहड़ी की संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी है।

Dharuhera News: 20 फरवरी को कॉल आई, 21 को 91 हजार रूपए गायब

कई पुलिस कर्मी हुई घायल Kisan Andolan

प्रशासन के अनुसार इस आंदोलन में कई किसान नेता सक्रिया भूमिका में है और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उनके अनुसार लगातार सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम इत्यादि के माध्यम से भड़काऊ व उकसाने वाले भाषण देकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार शंभू बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान लगभग 30 पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई व 1 पुलिस कर्मचारी का ब्रेन हैमरेज व 2 पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now