Khatu Shyam Special Train: हरियाणा से खाटूश्याम जाने वालों के लिए खुशखबरी, यहां से चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: February 16, 2026 8:51 PM
Follow Us:
Khatu Shyam Special Train

Khatu Shyam Special Train: वार्षिक फाल्गुनी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मदार–रोहतक–मदार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह विशेष ट्रेन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित होगी, जिससे हरियाणा के विभिन्न जिलों से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।Khatu Shyam Special Train

North Western Railway के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी Amit Sudarshan ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 09639 मदार–रोहतक स्पेशल ट्रेन सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 09640 रोहतक–मदार स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:20 बजे रोहतक से रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से खाटूश्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 9 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 7 जनरल कोच और 2 गार्ड कोच शामिल होंगे। जनरल कोच होने के कारण अधिक संख्या में श्रद्धालु इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। फाल्गुनी मेले के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु खाटूश्याम धाम पहुंचते हैं, ऐसे में रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।Khatu Shyam Special Train

 

जानिए कहां कहां होगा ठहराव’: रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिनमें किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर और अस्थल बोहर स्टेशन शामिल हैं। इस रूट से गुजरने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे हरियाणा और राजस्थान के बीच आवागमन और अधिक आसान हो जाएगा।

लाखों श्रद्धालु खाटूश्याम धाम पहुचते है: रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 9 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 7 जनरल कोच और 2 गार्ड कोच शामिल होंगे। जनरल कोच होने के कारण अधिक संख्या में श्रद्धालु इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। फाल्गुनी मेले के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु खाटूश्याम धाम पहुंचते हैं, ऐसे में रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

इन जिलो के लोगो को होगा फायदा: रेलवे का यह कदम विशेष रूप से हरियाणा के रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर और नारनौल जैसे जिलों के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब उन्हें खाटूश्याम धाम पहुंचने के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now