Karni Mata Dham Yatra: यात्रियों के लिए अच्छी खबर : करणीमाता धाम जाने वाली ट्रेनों का यहां होगा ठहराव, जानें टाइमिंग

On: June 9, 2025 9:32 AM
Follow Us:
यात्रियों के लिए अच्छी खबर : करणीमाता धाम जाने वाली ट्रेनों का यहां होगा ठहराव, जानें टाइमिंग

Karni Mata Dham Yatra : रेलवे ने यात्रियो का एक ओर बडा तोहफा दिया है। राजस्थान के बीकानेर जिला के देशनोक स्थित करणीमाता धाम के श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए कई ट्रेनो का ठहराव शुरू कर दिया है। इसी के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक स्टेशन पर आठ ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रायल के तौर पर यह अस्थायी ठहराव किया जा रहा है। गाड़ियां देशनोक स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव करेंगी।

10 और 13 जून को होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 22464 बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट 10 जून से बीकानेर से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम छह बजकर 34 मिनट पर आगमन कर दो मिनट बाद प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 22737 सिकंदराबाद- हिसार सुपरफास्ट 10 जून सिकंदराबाद से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 22463 दिल्ली सराय रोहिल्ला – बीकानेर सुपरफास्ट 13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह छह बजकर 56 मिनट पर पहुंचेगी तथा यहां दो मिनट के ठहराव होगा Karni Mata Dham Yatra

दो दिन होगा इन ट्रेनों का होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ जून से साबरमती से चलकर देशनोक स्टेशन पर रात 10 बजकर 34 मिनट पर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा नौ जून से जम्मूतवी से चलकर देशनोक स्टेशन पर रात एक बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19225 भगत की कोठी – जम्मूतवी एक्सप्रेस नौ जून से भगत की कोठी से चलकर देशनोक स्टेशन पर सुबह दस बजकर 52 मिनट पर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19226 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो आठ जून से जम्मूतवी से चलकर देशनोक स्टेशन पर शाम चार बजकर छह मिनट पर पहुंचेगी।Karni Mata Dham Yatra

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now