Indian Railways: रेल यात्रा करने वाले को खुशखबरी: जयपुर-भिवानी व रिंगस की स्पेशल रेल सेवा शुरू

On: September 28, 2024 7:04 AM
Follow Us:

Indian Railways:  रेल में यात्रा करने वाले के लिए बडी खुशी की खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर एवं रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा शुरू की है। ट्रेनो का कहां कहां ठहराव होगा। यहां न्यूज में टाईम टेबल व ठहराव दिखाया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल सेवा शुरू की जा रही है। ट्रेन संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेल एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। Indian Railways

 

ट्रेन संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेल एक से 31 अक्तूबर तक (31 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस रेल में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।Indian Railways

 

TRAIN 1

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़, मलिकपुर, रींगस, कावंट, नीम का थाना, मांवडा श्रीमाधोपुर, , डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ट्रेन का होगाIndian Railways

ट्रेन संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल 2, 3, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30, व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Indian Railways

इतना ही नहीं ट्रेन संख्या 09637/09638, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा दो, तीन, पांच, छह, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 अक्तूबर को (18 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस आएगी।Indian Railways

 

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: इस ट्रेन कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल में आठ साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।Indian Railways

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now