Haryana: लोकसभा चुनावों में हार के बाद जागी हरियाणा सरकार, अब इतनों पदों पर होगी भर्ती ?

NAYAB SAINI JOB LATTER

Haryana: लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 में से महज 5 सीटें ही मिली है। हार होते ही हरियाणा सरकार की अब नींद टूट गई है। बेरोजगारी की वजह से युवाओं से भाजपा का बडा ​झटा दिया है। विधानसभा चुनावों को सरकार को बचाने के लिएविभिन्न विभागों में ग्रुप C-D में 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

झटका मिलने पर जागी नायब सैनी सरकार
75 फीसदी हरियााणा में रोजगार के नाम पर युवाओ को गुमराह किया गया है। हरियाण में 1.8 लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं ग्रुप C-D में करीब 60 हजार पद रिक्त है। ऐसे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने युवाओं को नौकरी दी गई है।

सरकार की ओर से सभी विभागों, बोर्ड, निगमों को पत्र भेजकर ग्रुप C-D के खाली पदों का आग्रह पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास भेजने को कहा है। सरकार सवा लाख कच्चे कर्मचारियों से काम चला रही है।

 

राज्य में BJP पिछले करीब साढ़े 9 साल से सरकार चला रही है। हालांकि सरकार के अधिकारी लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का हवाला देकर किनारा कर रहे हैं। अब भाजपा लोकसभा में हार के बाद जागी है। अब विधानसभा चुनावो से पहले इन रिक्त पदों को भरे जाने की प्रकिया शुरू कर दी है।