HSSC ने CET भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव? जानिए क्या है नया नियम

On: March 21, 2026 11:09 PM
Follow Us:
HSSC

HSSC : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) से जुड़ी चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने 11 जुलाई 2025 को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि अब CET परीक्षा के बाद विभिन्न भर्तियों में अभ्यर्थियों को बुलाने की प्रक्रिया में “10 गुना वाले नियम” को समाप्त कर दिया गया है।

हालांकि इस बदलाव के पीछे की वजह और नए नियमों की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अब तक की प्रक्रिया में, जब भी ग्रुप-C की भर्तियों के लिए कोई विज्ञापन निकाला जाता था, तो प्रीलिमिनरी CET पास कर चुके उम्मीदवारों में से पदों की संख्या के 10 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा या फाइनल चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता था।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी पद पर 5,000 रिक्तियां होतीं, तो 50,000 उम्मीदवारों को बुलाया जाता था। यह संख्या मेरिट लिस्ट के आधार पर तय होती थी।

बता दें कि पहले 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने का नियम था, जिसे पिछले साल संशोधित कर 10 गुना कर दिया गया था। अब एक बार फिर इस नियम को पूरी तरह हटा दिया गया है, जिससे उम्मीदवारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

नए बदलावों में क्या व्यवस्था लागू की जाएगी, कितने उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा या आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा—इस बारे में फिलहाल स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को अब HSSC के आगामी निर्देशों और विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है।

यह संशोधन आने वाले समय में भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी माहौल को किस तरह प्रभावित करेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे HSSC की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर अपडेट पर नियमित नज़र रखें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now