Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज में निकली भर्ती, बिना परीक्षा पाएं नौकरी, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

On: March 21, 2026 8:32 PM
Follow Us:
Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज में निकली भर्ती, बिना परीक्षा पाएं नौकरी, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

Haryana Roadways Jobs: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग झज्जर ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह मौका खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो दसवीं पास हैं या संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री रखते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और किसी भी उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 45 पदों को भरा जाएगा। इनमें मोटर मैकेनिक व्हीकल के 5 पद, फिटर के 10 पद, इलेक्ट्रीशियन के 8 पद, वेल्डर के 8 पद, कारपेंटर के 8 पद, स्टेनोग्राफर (हिंदी) का 1 पद और डीजल मैकेनिक के 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को विभाग के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा। यह नौकरी झज्जर और बहादुरगढ़ स्थानों के लिए निकाली गई है।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ दसवीं पास प्रमाण पत्र होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

आवेदन की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।

  3. फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।

  4. इसके बाद अपनी स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।

  5. सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।

  6. आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर अपने दस्तावेजों सहित “Workshop, Jhajjar” कार्यालय में जमा कराएं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में वही उम्मीदवार जगह पाएंगे जिनके अंकों और योग्यता का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now