Haryana News: सीएम सैनी ने किया ऐलान, एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
Haryana News:

​Haryana News: हरियाणा में बरोजगार युवाओं के लिए बडी राहत भरी खबर है। नायब सैनी सरकार हरियाणा में पर्यावरण को संरक्षित करने, प्रदूषण से निपटने और संसाधनों का सतत उपयोग करने के लिए अगले पांच वर्षों में एक लाख युवाओं को रोजगार देने वाली है। ये पर हरित प्रौद्योगिकी आधारित के नाम पर होंगे।Haryana News

भविष्य विभाग का होगा गठन: बता दें कि इनके चलते पर्यावरण, वित्त, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन से संबंधित 50 प्रतिशत प्रमुख परियोजनाओं के लिए भविष्य विभाग से परामर्श करना होगा। जल्द ही भविष्य विभाग का गठन होने जा रहा है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करके हरियाणा को भविष्य के लिए सक्षम बनाएगा।Haryana News

यह विभाग विजन 2047 नीति के अनुरूप एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और समावेशी विकास के लक्ष्य को साकार करने के लिए दीर्घकालिक रणनीतिक पहल, तकनीकी दृष्टिकोण और एकीकृत नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। यह उभरती चुनौतियों और अवसरों का अनुमान लगाकर और नीतिगत सलाह प्रदान करके सभी विभागों की क्षमता का विकास करेगा।

नया विभाग भविष्य की कार्यबल आवश्यकताओं के अनुरूप मानव पूंजी विकास के लिए एक एकीकृत ढांचा विकसित करने और जल, ऊर्जा और कृषि जैसे संसाधनों के लिए स्थायी प्रबंधन रणनीति विकसित करने के लिए जिम्मेदार होगा।

विभाग सामाजिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए ग्रामीण-शहरी एकीकरण और पलायन प्रबंधन योजना तैयार करेगा। प्रत्येक प्रशासनिक विभाग में वार्षिक फ्यूचर आउटलुक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए विशेष इकाइयाँ स्थापित की जाएँगी।

जल्द तैयार होगा रोडमेप’: बता दे कि इसको लेकर विजन 2047 योजनाएँ तैयार करने के लिए अर्थशास्त्रियों, उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों की एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी। 2030 तक, नौ प्रतिशत से अधिक की जीएसडीपी वृद्धि दर और 100,000 नई ग्रीन और प्रौद्योगिकी नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। रोडमैप की हर दो से तीन महीने में समीक्षा की जाएगी।

सभी विभाग मैनुअल प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाकर ई-गवर्नेंस लागू करेंगे। एक राज्य जलवायु अनुकूलन कार्य योजना विकसित की जाएगी, जिसका लक्ष्य 2025 के आधार स्तर पर जलवायु भेद्यता सूचकांक में 20 प्रतिशत सुधार करना है।

 

कृषि, विनिर्माण और आईटी में अनुसंधान बढ़ेगा
कृषि, विनिर्माण और आईटी जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) के लिए अनुदान और प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे। “हरियाणा एआई मिशन” के तहत, युवाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिक्षा, प्रशिक्षुता और नौकरी पर प्रशिक्षण पर जोर
स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से भविष्य के कौशल ढांचे को विकसित किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, प्रशिक्षुता और नौकरी पर प्रशिक्षण पर जोर दिया जाएगा। 100 प्रतिशत डिजिटल साक्षरता का उद्देश्य उद्योग 4.0 की मांगों को पूरा करने के लिए कार्यबल तैयार करना है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now