IPC 163: हरियाणा के इस शहर में धारा 163 लागू, जानिए क्यों?

On: July 24, 2025 6:50 AM
Follow Us:

IPC 163 : हरियाणा के गुरुग्राम में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियं पूरी कर ली है। CET को सुचारू रुप से संपन्न करवाने के लिए सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जबकि 2 दिन को लिए एग्जाम सेंटरों के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के आदेश जारी किए गए हैं।IPC 163

जिले में सीईटी के लिए 145 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग शिफ्टों में एग्जाम होगा। जिसके लिए एक सत्र 36 हजार 372 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम में रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत जिलों से परीक्षार्थी आएंगे।

5 जगह से शटल सेवा मिलेगी
बाहरी जिलों से आने वाली बसों के लिए 5 जगहों प अस्थाई टर्मिनल बनाए गए हैं। यहां से परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक समय पर पहुंचाने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध किया गया है। शटल बस सेवा के लिए लेजर वैली पार्किंग सेक्टर 29 , ताऊ देवीलाल स्टेडियम, राजीव चौक पार्किंग, मानेसर और गांव बुढ़ेड़ा स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी से दोनों दिन बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम सेंटर तक शटल बस सेवा चलेंगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now