Indian Railways: दिवाली के मौके पर हरियाणा में रेलवे ने शुरू की 3 स्पेशल ट्रेनें, राजस्थान जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

On: October 17, 2025 4:15 PM
Follow Us:
Indian Railways: दिवाली के मौके पर हरियाणा में रेलवे ने शुरू की 3 स्पेशल ट्रेनें, राजस्थान जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

Indian Railways: त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा से राजस्थान और दिल्ली तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें कुल 3 स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जो यात्रियों को आरामदायक और तेज़ सफर का मौका देंगी।

भिवानी – अजमेर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04733 भिवानी से 18, 19, 22, 23, 24 और 25 अक्टूबर को शाम 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:55 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 04734 अजमेर से शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 2:40 बजे भिवानी पहुंचेगी। इस ट्रेन का रास्ता चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना और किशनगढ़ स्टेशनों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे होंगे।

उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09601 उदयपुर से 18 और 25 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर 19:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली सराय अगले दिन सुबह 2:20 बजे पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 09602 दिल्ली सराय से 19 और 27 अक्टूबर को सुबह 5 बजे रवाना होकर अगले दिन उदयपुर सिटी 21:20 बजे पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन कई स्टेशनों जैसे राणा प्रताप नगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट में ठहरेगी। इसमें 16 डिब्बे होंगे जिनमें 2 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 जनरल और 2 गार्ड शामिल हैं।

हिसार – सोगरिया (कोटा) स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04735 हिसार से 18 और 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजे रवाना होकर जयपुर के माध्यम से रात 21:05 बजे सोगरिया पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 04736 सोगरिया से 19 और 27 अक्टूबर को रात 22:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:05 बजे हिसार पहुंचेगी। बीच रास्ते यह ट्रेन कई स्टेशनों जैसे सिवानी, सादुलपुर, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर और केशोरायपाटन पर ठहरेगी। इसमें कुल 16 डिब्बे होंगे जिनमें 1 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 8 जनरल और 2 गार्ड शामिल हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now