Indian Railways: नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों की व्यवस्थाओं में बदलाव, 14 अहम ट्रेनों का प्लेटफॉर्म अब होगा अलग

On: October 14, 2025 2:47 PM
Follow Us:
Indian Railways: नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों की व्यवस्थाओं में बदलाव, 14 अहम ट्रेनों का प्लेटफॉर्म अब होगा अलग

Indian Railways: त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई बड़े कदम उठाए हैं। प्लेटफार्म पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए अजमेरी गेट के पास एक होल्डिंग क्षेत्र तैयार किया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और अफरातफरी से बचा जा सके।

मुख्य जानकारी

नई दिल्ली स्टेशन से पूर्व दिशा में जाने वाली अधिकांश स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब प्लेटफॉर्म नंबर 16 से होगा। आवश्यकतानुसार अन्य प्लेटफार्मों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि समीक्षा की जा रही है ताकि किसी प्लेटफार्म पर कम समय में बहुत अधिक ट्रेनें न आएं।

कम समय में अधिक ट्रेनें आने से फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे अफरातफरी का माहौल बन जाता है। इस चुनौती से निपटने के लिए 30 अक्टूबर तक शताब्दी और लोकल ट्रेनों सहित 14 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने का फैसला लिया गया है।

प्लेटफार्म में बदलाव का विवरण

  1. नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562): प्लेटफार्म 13 से 1

  2. दरभंगा-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561): प्लेटफार्म 7 से 13

  3. बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (12260): प्लेटफार्म 12 से 9

  4. पुरानी दिल्ली-सहारनपुर (54473): प्लेटफार्म 15 से 4

  5. गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़ (64110/64429): प्लेटफार्म 13 से 10

  6. रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस (14324): प्लेटफार्म 7 से 2

  7. चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12046): प्लेटफार्म 2 से 1

  8. गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद (64425/64432): प्लेटफार्म 13 से 5

  9. कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12033): प्लेटफार्म 2 से 10

  10. देहरादून-नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस (12056/12057): प्लेटफार्म 10 से 2

  11. गाजियाबाद-पलवल (64053/64057): प्लेटफार्म 2 से 1

  12. पलवल-गाजियाबाद (64057): प्लेटफार्म 2 से 1

  13. नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12445): प्लेटफार्म 15

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now