Haryana crime news गुरुग्राम में पति से पत्नी बोली, मेरठ जैसा कांड कर दूंगी

On: April 9, 2025 10:21 AM
Follow Us:

 Haryana crime news गुरुग्राम। अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से देखकर गुस्साए पति पर ही उसकी पत्नी बरस पड़ी। एक युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती के बीच प्रेम अब विवादों में बदल चुका है। उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने पति से दबंगई के साथ कह दिया कि-मेरठ हत्याकांड जैसा कर दूंगी।

 Haryana crime newsपुलिस को दी शिकायत में युवक मौसम ने कहा है कि वह झज्जर जिले का रहने वाला है। करीब दो साल पहले उसकी मोगा की रहने वाली एक युवती से बातचीत हुई थी। फिर उनके बीच मुलाकातेें हुई। उन्होंने आपस में प्रेम विवाह कर लिया। घरवाले उनके विवाह के खिलाफ थे।

 Haryana crime newsइस समय वे बसई एन्क्लेव में रहते हैं। उसे अपनी पत्नी व उसके प्रेमी से जान का खतरा है। पीडि़त युवक के मुताबिक वह   टैक्सी चलाता है। नाइट शिफ्ट में वह काम करता है। बीती सात अप्रैल की सुबह छह बजे के करीब जब वह ड्यूटी से घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने छत पर जाकर देखा तो वह गांव के ही एक युवक नवीन के साथ खड़ी थी।

 

 Haryana crime news जब उसे उन्हें कुछ कहा तो नवीन ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच उनसे जेब से देसी कट्टा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सिर पर कट्टे के बट से हमला कर दिया। उसकी पत्नी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और नवीन को वहां से भागने के लिए बोलने लगी।

 

 Haryana crime news पीडि़त युवक मौसम के मुताबिक झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। उसने नवीन से कट्टा छीना। उसकी पत्नी ने कहा कि मेरे बीच में मत आओ वरना मेरठ कांड जैसा हाल कर दूंगी। इसी बीच वह अपने पे्रमी के साथ मौके से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के प्रेमी नवीन पर पहले से हत्या का केस दर्ज है।

 Haryana crime newsसेक्टर-10 पुलिस थाना से जांच अधिकारी पुष्पेंद्र के मुताबिक पीडि़त युवक की शिकायत पर उसकी पत्नी व उनके प्रेमी नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now