हरियाणा के भिवानी में मनरेगा मजदूरों और कारीगरों का महापड़ाव, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का किया घेराव

On: January 18, 2026 11:28 AM
Follow Us:
हरियाणा के भिवानी में मनरेगा मजदूरों और कारीगरों का महापड़ाव, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का किया घेराव

हरियाणा के भिवानी में चार जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी से पहुंचे निर्माण मजदूरों और मनरेगा कारीगरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में श्रमिक पुराने बस स्टैंड स्थित ठाकुर बीर सिंह पार्क में एकत्रित हुए, जहां से नारेबाजी करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास की ओर कूच किया गया।

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने महापड़ाव डालते हुए अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही मंत्री के आवास के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मजदूरों का जत्था जब मंत्री श्रुति चौधरी के आवास के नजदीक पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेड के पास रोक लिया।

जमकर की नारेबाजी: बता दे इसके बाद मजदूरों और कारीगरों ने वहीं पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बता दे कि भवन निर्माण यूनियन नेताओं ने कहा कि 14 दिसंबर को निर्माण व मनरेगा मजदूरों ने कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया था। जिस पर मुख्यमंत्री के ओएसडी ने 15 दिन में निर्माण व मनरेगा मजदूरों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया था। मगर एक महीना होने के बावजूद मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

 

रोष प्रदर्शन के दौरान भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के महासचिव सुखबीर सिंह, सीटू दादरी नेता सुमेर धारणी, इंटक नेता रामोतार खोरड़ा, साधु राम रुपाणा, एटक नेता फूल सिंह इंदौरा, आईसीटीयू नेता आजाद मिरान, राष्ट्रीय कामगार संघ नेता सुरेश गुजरानी, किसान सभा नेता कामरेड ओमप्रकाश, जनवादी महिला समिति नेता बिमला घनघस, मनरेगा नेता उपासना, कामरेड रामकुमार, सुखदेव पालवास आदि ने अपने विचार रखे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now