Haryana News: IGU Rewari के छात्र योगेश चौधरी को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

On: October 7, 2025 5:24 PM
Follow Us:
आईजीयू के छात्र योगेश चौधरी को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक योगेश चौधरी को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2022-23” से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में देशभर के श्रेष्ठ योगदानकर्ताओं को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।Haryana News

योगेश चौधरी को इससे पूर्व हरियाणा के माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक’ और राज्य स्तर पर ‘बेस्ट वॉलंटियर’ के पुरस्कारों से भी नवाज़ा जा चुका है।IGU student Yogesh Choudhary receives President's Award

इस उपलब्धि पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने योगेश को बधाई देते हुए कहा कि, “योगेश ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह आईजीयू, मीरपुर के लिए गौरवशाली क्षण है, उनका यह योगदान सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “योगेश जैसे छात्र न केवल इस विश्वविद्यालय की अमानत हैं, बल्कि इस देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। ऐसे युवा ही भारत के सशक्त कल की नींव हैं।”

इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने न केवल इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश को भी गोर्वान्वित किया है।Haryana News

इसके अतिरिक्त इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वर्तमान कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी डॉ. मुकेश यादव, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर करण सिंह, डॉ. संजय हुड्डा, प्रोफ़ेसर दीपक गुप्ता, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र सहित सभी शिक्षकों ने योगेश चौधरी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now