Fire News: भिवाड़ी की फिएम कंपनी में भीषण आग, 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां जुटीं

On: August 23, 2025 7:18 PM
Follow Us:
भिवाड़ी की फिएम कंपनी में भीषण आग, 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां जुटीं

भिवाड़ी: खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फिएम इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार साफ दिखाई देने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।Fire News

सूचना मिलते ही रीको भिवाड़ी फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए खुशखेड़ा रीको, होंडा कंपनी, नगर परिषद भिवाड़ी, तिजारा और टपूकड़ा से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब 40 से ज्यादा फायर टेंडर और बड़ी संख्या में कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। कंपनी के मालिक और अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।Fire News

घटना के समय सैकड़ों कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों की मदद से कुछ सामान को भी बाहर निकाला जा सका है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य देर शाम तक जारी रहा।

ऑटोमोटिव लाइट बनाने वाली कंपनीभिवाड़ी के खुशखेड़ा में ऑटोमोटिव लाइट बनाने वाली कंपनी में आग से हड़कंप मच गया. मजदूरों ने भाग कर जान बचाई. आग किस कारण से लगी, इस बारे में पता नहीं चल पाया. आग की लपटों ने पूरी कंपनी में हड़कंप मच गया. धुआं कई किमी दूर तक दिखाई दिया.

खुशखेड़ा थानाधिकारी हनुमान यादव ने बताया-इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं, और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now