राजस्थान से हरियाणा में अवैध हथियार, शराब व मादक पदार्थों की कैसे हो रही है तस्करी ,जहां जानिए असली बजय

On: July 23, 2023 1:48 PM
Follow Us:

हरियाणा/ राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले की सीमा हरियाणा से सटी हुई हैं। अलवर की पांच विधानसभाएं ऐसी हैं, जिनसे सैकड़ों कच्चे-पक्के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करते हैं। कई बार इस रास्तों पर नाकाबंदी की योजना बनी लेकिन केवल कागजों में रह गई है।Dharuhera: खाटू श्याम के जयकारों के साथ श्रद्धालु हुए रवाना

कच्चे रास्तों का हो रहा दुरूपयोग

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर अलवर जिले के किशनगढ़बास, तिजारा, बहरोड़, मुंडावर और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जो कि हरियाणा की सीमा से सटे हुए हैं। यहां से दर्जनों मुख्य मार्ग सहित सैकड़ों कच्चे-पक्के रास्ते हरियाणा में जाते हैं

चंद मिनटों से राजस्थान से हरियाणा में: नाकाबंदी के अभाव में इन रास्तों के जरिए अपराधी राजस्थान से हरियाणा और हरियाणा से राजस्थान में आसनी से चंद मिनटो में प्रवेश कर रहे हैं। पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लगती है। साथ ही इन रास्तों से अवैध हथियार, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी भी खूब हो रही हैDelhi Yamuna Floods: सावधान! दिल्ली में फिर आएगी प्रलय, बाढ़ का खतरा

HARYANA NEWS

तस्करी का गढ बना भिवाडी: जिलो रेवाडी की सीमा से सटा कस्बा भिवाड़ी क्षेत्र ऐसा है, जहां से कदम-कदम पर रास्ते हरियाणा में प्रवेश करते हैं। हरियाणा के काफी इलाके तो ऐसे हैं, जो कि भिवाड़ी के अंदर तक घुसे हुए हैं।

कोन रोकस टोक नही: इतना ही नहीं किशनगढ़बास, तिजारा, टपूकड़ा, भिवाड़ी, बहरोड़, मांढण, शाहजहापुर, मुंडावर, रामगढ़ व नौगांवा आदि क्षेत्रों से अनगिनत रास्ते हरियाणा सीमा में प्रवेश करते हैं। अलवर और भिवाड़ी पुलिस के पास नफरी व संसाधन सीमित हैं। ऐसे में इन सभी रास्तों पर नाकेबंदी और गश्त लगाना पुलिस के असंभव बना हुआ है।Rewari: NH 48 पर कैंटर ने टैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, बडा हादसा टला

जानिए हरियाण राजस्थान बॉर्डर के रास्ते
  • किशनगढ़बास : बूढ़ी बावल, आलमपुर, हाकोली, उजोली आदि।
  • तिजारा: नीमली, रूपबास, लपाला, भिवाड़ी, टपूकड़ा, निम्बाहेड़ी, कारेंडा आदि।
  • बहरोड़ : गादोज, भगवाड़ी, जखराना, कोहराना, रैवाणा, काठूवास, मांढण व शाहजहांपुर आदि।
  • मुंडावर : माजरी नांगल व अजरका आदि।
  • रामगढ़ : नौगांवा, सम्मनबास, मोहम्मदपुर, गोलकी, मूनपुर, करमाला व शेरपुर आदि।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now