Hot Biwi: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में इस साल मिस वर्ल्ड 2025 पेजेंट हो रहा है। जिसको लेकर हैदराबाद के बिजनेसमैन पी.वी कृष्ण रेड्डी की वाइफ सुधा रेड्डी ने 108 कंटेस्टेंट और पेजेंट की सीईओ जूलिया मूरले के लिए अपने निजी निवास ‘मोन अमौर पलैस’ में इवेंट ऑर्गेनाइज किया। मिडनाइट पर्ल्स गाला में सभी हसीनाएं एकदम सज- संवरकर पहुंचीं, लेकिन सुधा के ठाठ- बाट अलग ही दिखे।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन 18,370 करोड़ के मालिक हैं, तो सुधा रेड्डी भी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की फाउंडर और फिलैंथरोपिस्ट हैं। जिनके आलीशान निवास पर हुए इस इवेंट में न सिर्फ उनकी रईसी दिखी, बल्कि स्टाइलिश रूप भी सबका ध्यान खींच ले गया। वह खुद से आधी उम्र की लड़कियों के बीच भी अपने फैशन गेम से छाप छोड़ने में सफल रहीं। जहां उनके हीरे भी अलग चमके।

ब्यूटी विद ए पर्पज को सेलिब्रेट करने के लिए सुधा 108 मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट एक ही छत के नीचे ले आईं। हालांकि, पेजेंट में 109 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया, लेकिन मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी बीच से ही वापस लौट गईं। जिसको लेकर खूब बवाल मचा। लेकिन, इस सबको दरकिनार कर पेजेंट अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और यहां सब एक से बढ़कर एक स्टाइलिश गाउन और आउटफिट्स में पहुंचीं, पर काले गाउन में सुधा का अंदाज अलग ही दिखा।
हमेशा ही सुधा के स्टाइलिश लुक्स लोगों का ध्यान खींचते हैं, तो यहां भी वह ब्लैक बॉडी हगिंग गाउन पहनकर छा गईं। जिसकी ग्लव्स के साथ फुल स्लीव्स और फ्रंट स्लिट कट लुक में ग्लैम कोशेंट बढ़ा रहे हैं, तो इसमें ड्रामा वह अपने सिल्वर एम्बेलिशेंट से लेकर आईं। जहां सिंपल गाउन भी क्लासी बन गया।

वैसे तो ब्लैक के साथ सिल्वर का कॉम्बिनेशन हमेशा कमाल का लगता है, लेकिन जिस तरीके से सुधा ने 3डी स्टाइल में इसे हेडगियर जैसा फील देते हुए पहना, वो क्लासी फील दे रहा है। इससे उनका नेकलाइन एरिया स्टनिंग बन गया, तो इसे फिर नीचे एक साइड में ले जाकर गाउन से अटैच कर दिया। बैक पर बस हेयगियर वाला डिजाइन आया। जिसमें लाइनिंग पैटर्न में लगे सेक्विन सितारे ढेर सारा ब्लिंग लेकर आए।

सुधा ने अपने गाउन को सिल्वर शाइनी टच दिया है, तो यही पैटर्न उन्होंने अपनी एक्सेसरीज में भी फॉलो किया। गले में तीन लेयर वाला हीरों का हार हो या फिर उनकी अंगूठी, सबकी चमक अलग ही दिखी। वहीं, हाथ में वह सिल्वर हार्ट शेप क्लच भी लिए नजर आईं। जिससे सुधा का गाउन लुक अट्रैक्टिव और आईकैची बन गया।

















