Helicopter Taxi Service: हरियाणा के गुरुग्राम से चलेगी सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए हेलीकॉप्टर टैक्सी , श्रद्धालुओं को होगा फायदा

On: May 13, 2025 9:53 AM
Follow Us:
Helicopter Taxi Service

Helicopter Taxi Service:  हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम से राजस्थान के सालासर और खाटू श्याम धाम तक अब यात्रा का सफर आसान और तेज़ होगा. हरियाणा और राजस्थान सरकार के सहयोग से जल्द हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है.

15 घंटे का सफर घटकर हो जाएगा कुछ ही मिनटों में

वर्तमान में गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में 10 से 15 घंटे तक का समय लग जाता है. खासकर त्योहारों या विशेष अवसरों पर ट्रैफिक जाम के चलते यह समय और भी बढ़ जाता है. हेली सेवा शुरू होने के बाद यह सफर मिनटों में पूरा किया जा सकेगा.Helicopter Taxi Service

प्रशासनिक तैयारी और समन्वय पर हुई सहमति
हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल और राजस्थान के मंत्री गौतम कुमार की बैठक में सेवा को जल्दी शुरू करने पर सहमति बनी है. बैठक में हेलीपैड निर्माण, यात्री प्रतीक्षालय और सुरक्षा व्यवस्थाओं जैसे बुनियादी ढांचे पर जोर दिया गया.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार का उद्देश्य है कि तीर्थ स्थलों तक यात्रा को सुरक्षित, तेज और आरामदायक बनाया जाए. इससे ना सिर्फ श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा. बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार और सेवा क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा.

तकनीकी और वित्तीय पहलुओं पर गहन चर्चा
इस साल जनवरी में विपुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में इस रूट पर सेवा संचालन को लेकर प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) दी गई थी. उसमें इस परियोजना के तकनीकी, वित्तीय और व्यावसायिक पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई थी.

अन्य हेली सेवा रूट्स पर भी विचार
गुरुग्राम-सालासर रूट के अलावा गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. इस पर अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now