Weather : हरियाणा समेत सभी राज्यों में कल होगी भारी बारिश, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; अलर्ट जारी

On: June 20, 2025 5:10 PM
Follow Us:
Heavy rain alert in all states including Haryana tomorrow

Weather : हरियाणा समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में अगले पांच दिन झमाझम बारिश होगी। IMD ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। वीरवार से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 21 जून की शाम और रात को हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है।

मौसम विभाग ने 21 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। जबकि ह्यूमिडिटी 80 से 82 प्रतिशत तक रहने वाली है। 22 जून से 25 जून के बीच बादल छाए रहने के साथ-साथ मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

दिल्ली में कल का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अत्यधिक आवश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर निकलने से बचें, विशेष रूप से बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। यातायात विभाग ने भी जलभराव वाले मार्गों से बचने की अपील की है।

हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।

इन राज्यों में मानूसन की एंट्री

मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून, 2025 से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। मानसून अब जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली से होकर गुजरती है। इसका मतलब है कि मानसून इन जगहों तक पहुंच चुका है। Weather

मानसून की रफ़्तार हुई तेज

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर के बाकी हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों और जम्मू और कश्मीर-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों और लद्दाख के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख के बाकी हिस्सों; पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। पूर्वोत्तर झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। Weather

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now