back to top
Home Haryana News Haryana News: दिल दहला देने वाली घटना, रिटायर्ड हवलदार ने बेटे के...

Haryana News: दिल दहला देने वाली घटना, रिटायर्ड हवलदार ने बेटे के सामने खुद को मारी गोली

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मातनहेल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सीआरपीएफ से रिटायर्ड 46 वर्षीय पूर्व हवलदार नरेंद्र सिंह ने अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र सिंह घर के आंगन में बैठे हुए थे, जबकि उनका बेटा पास में खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही बेटा दौड़कर पहुंचा, लेकिन तब तक नरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में मृतक के बेटे चिंटू के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नरेंद्र सिंह करीब 10 साल पहले सेना से रिटायर हुए थे और परिवार के साथ गांव में ही रह रहे थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।