Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट, अब ऐसे होगी परीक्षा

On: June 20, 2025 7:10 PM
Follow Us:
HBSE released a big update regarding HTET exam

Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड HTET परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया हैं। HTET परीक्षा नकल रोकने के लिए अब AI का इस्तेमाल किया जाएगा। परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने AI सिस्टम का उपयोग करने का फैसला लिया है।

फजीर्वाड़े पर रहेगा सख्त नियंत्रण

जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी जैसे ही AI सिस्टम के सामने आएगा, उसका पूरा डेटा स्क्रीन पर आ जाएगा। अगर वह पहले किसी और नाम से या गलत तरीके से परीक्षा दे चुका है, तो अक तुरंत पकड़ लेगा। इससे नकल और फजीर्वाड़े पर सख्त नियंत्रण रहेगा। एआई की मदद से परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

जानें कब है परीक्षा

आपको बता दें कि 26 और 27 जुलाई को टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस बार 4 लाख 5 हजार 377 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी गुरुग्राम जिले से हैं, जिनकी संख्या 42,783 है।

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि यह परीक्षा नकल रहित होगी, साथ ही उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा में 600 से ज्यादा सेंटर बनाए गए है। एक परीक्षा केंद्र में 310 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में लेवल-एक (पीआरटी) की परीक्षा में 82917 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 2 लाख एक हजार 517 और लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में एक लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now