Home Haryana News HBSE 10th Result: Top तीन से रेवाड़ी बाहर, जानिए किस पायदान...

HBSE 10th Result: Top तीन से रेवाड़ी बाहर, जानिए किस पायदान पर पहुंचा ?

BREAKING NEWS 5

HBSE 10th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से गुरूवार को घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के 93.61 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। लेकिन इस बार एक बार फिर दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला पहले नंबर से खिसकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यानि परीक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।HBSE 10th Result

बता दे कि तीन साल रेवाडी का दसवी कक्षा का रिजल्ट टाप पर था लेकिन पिछले दो सालों की बात करें तो पास प्रतिशत में काफी गिरावट दर्ज की गई है। परीक्षा का स्तर गिरना एक चिंता विषय है।

बता दें कि पिछले साल दसवी का परिणाम हरियाण के रेवाड़ी का 96.85 प्रतिशत पास प्रतिशत के प्रदेशभर में पहले स्थान पर था। वर्ष 2024 में जिले का पास प्रतिशत 97.60 प्रतिशत था तथा साथ दूसरे स्थान पर रहा था।

टॉप-3 में कोई नहीं: जहां बोर्ड की परीक्षा में पहले पायदान से चौथे पर पहुंच गया है वही हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर स जारी की गई प्रदेश स्तर की टाॅप-3 विद्यार्थियों की सूची में भी रेवाड़ी जिले का कोई विद्यार्थी शामिल नहीं है। गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता का विषय बन गया है कि कहां कैसी कमी है तो पहले पायदान से चौथे पर आ है।

जानिए कितनी हुई गिरवट: बता दे इस बार रेवाड़ी में दसवी कक्षा में 93.61 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। लगातार दूसरे वर्ष भी विद्यार्थियों के पास प्रतिशत में गिरावट जारी रही। इस बार विद्यार्थियों के पास प्रतिशत में 3.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

 

 

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version