Haryna crime: सोहना के नायब तहसीलदार पर मुकदमा दर्ज, रजिस्ट्री रिकॉर्ड में की थी गडबडी

On: February 9, 2023 9:02 AM
Follow Us:

हरियाणा: ​हरियाणा की तहसीलो में कितना भष्टाचार है, इस बात का अंदाजा से ही लगाया जा सकता है कि कितने तहसीलदार व नायब पर मामले दर्ज हो चुके है। फर्जीवार्ड के आरोप में गुरुग्राम के कस्बा सोहना के नायब तहसीलदार सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।Gurugram News: सावधान! NH 48 पर इन मार्गों का करें इस्तेमाल, आज ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

पुलिस के अनुसार गांव धुनेला निवासी बलवान सिंह ने सिटी पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2019 में सोहना तहसील में फर्स्ट सप्लीमेंट्री कॉलेब्रेशन एग्रीमेंट कराया था। इसी बीच पिछले दिनों उसे दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे एक केस के लिए इस एग्रीमेंट व वसीका की एक कॉपी अदालत में दायर करने के लिए चाहिए थी।FIR

जनवरी 2023 में उसने सोहना तहसील में नकल कॉपी के लिए आवेदन किया था। निर्धारित समय के अंदर उसे नकल की कॉपी नहीं दी गई। तहसील का स्टाफ उसे टाल-मटोल करता रहा।

कल पकडा गया था पटवारी: रिश्वत लेने के आरोप में डहीना में पटवारी हवा सिंह को रिश्वत लेते हुए काबू किया है, वहीं फर्जीवाडे को लेकर धारूहेडा मे नायब तहसीलदार पर दो बार मामला दर्ज हो चुका है। हरियाणा मे आधा दर्जन केस दर्ज हो चुके है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और वीरेश शांडिल्य को हत्या की धमकी
ये था मामला:
इसके बाद बलवान सिंह ने सोहना तहसील में दोबारा आवेदन कर दिया। तहसील के स्टाफ ने उसे 6 फरवरी को नकल कॉपी देने के आश्वासन दिया था। 6 फरवरी को फिर से वह तहसील में पहुंचा तो स्टाफ ने उन्हें जल्द कॉपी देने की बात कही। इसके बाद बलवान सिंह ने वसीका रजिस्टर चैक किया तो पता चला कि उसमें दस्तावेज बदले जा चुके है।

इन के खिलाफ मामला दर्ज

सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार लच्छीराम, रजिस्ट्री क्लर्क रजनी, चपरासी नीरज, सहायक हरि अमबाता कपिल देव व दीपक अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बलवान का आरोप है कि दीपक के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज है।

बलवान सिंह का आरोप है कि यह कागजात एक बुक डिपो संचालक व दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर बदले गए है। इसके बाद उसने सिटी पुलिस में शिकायत दी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now