मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

दिल्ली में इस साल गर्मी ने तोडे सारे रिकॉर्ड, 24 धंटे में इतने लोगों की मौत

On: June 21, 2024 8:18 AM
Follow Us:

दिल्ली में इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण राजधानी में पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। यह स्थिति अब और भी गंभीर होती जा रही है।दिल्ली की सरकार ने नागरिकों को लू से बचने के लिए कई अहम सलाहें जारी की हैं। लोगों को दिन के वक्त बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

 

कोविड के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार
कोविड-19 महामारी के बाद से पहली बार दाह संस्कार की संख्या में इतनी वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली के श्मशान घाटों पर लगातार बढ़ती भीड़ इस बात की गवाह है कि गर्मी और लू का प्रकोप किस कदर बढ़ता जा रहा है।

सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण 24 घंटे में 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पिछले 24 घंटे में भीषण लू के कारण 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें  Rewari: NH 48 पर हादसा, सत्यम कंपनी के श्रमिक की मौत

HEAT 1

अस्पताल आए 52 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। इनमें से अधिकतर बेसहारा बेघर लोग थे। इस घटना को देखते हुए एलजी के आदेश पर आप अपने स्तर पर समाज कल्याण विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें।

चौकाने वाले आए आंकडे: साल 2022 के जून में 1570 शव का दाह संस्कार हुआ था। वहीं जून 2021 में 1210, जून 2023 में 1319 शवों का अंतिम संस्कार किया गया था। उनका कहना है कि यदि बुधवार की तरह ही अगले कुछ दिनों तक शव आते हैं तो साल 2022 का रिकॉर्ड टूट सकता है।

यह भी पढ़ें  भगवान महावीर की जयंती कल, जानिए कैसे हुई स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति

 

यहां 14 जून को 43 शव, 15 जून को 53 शव, 16 जून को 70 शव, 17 जून को 54 शव, 18 जून को 97 शव, 19 जून को रात 12 बजे तक 142 शव अंतिम संस्कार के लिए आए। निगम बोध घाट के अलावा गाजीपुर, पंजाबी बाग सहित अन्य शमशान भूमि पर सामान्य से अधिक शव अंतिम संस्कार के लिए आए।

सरकार की सलाह और उपाय
दिल्ली की सरकार ने नागरिकों को लू से बचने के लिए कई अहम सलाहें जारी की हैं। लोगों को दिन के वक्त बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि गर्मी से पीड़ित मरीजों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में बेलदार को मंत्री ने किया सस्पेंड, जाने बड़ी वजह ?

आगे की चुनौतियाँ
तेजी से बढ़ता तापमान और पर्यावरणीय स्थिति को देखते हुए, विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं। इसलिए, सभी नागरिकों को सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।

 

HEAT

बेघरों के लिए हो बेहतर व्यवस्था : राजनिवास
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी में जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या में बेघर लोग हैं। उनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए राजनिवास ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इसके लिए व्यवस्था करने का आदेश दिया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखा है। दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण पिछले दो दिनों में 20 लोगों की मृत्यु हुई है जो कि चिंताजनक है।

 

 

 

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now