मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert: पहाडों में बर्फबारी, मैदानो में ठंड भारी

On: January 14, 2023 2:41 PM
Follow Us:

Haryana : मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम प्रणाली के प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के कमजोर होने के कारण बारिश की गुंजाइश नहीं है। जिसके चलते यह हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में सीमित जगहों पर ही देखा गया. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले कोहरे से प्रभावित रहे

हरियाणा, एनसीआर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. वातावरण में मौजूद भरपूर नमी और उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा. इसके साथ ही कहीं-कहीं भीषण शीत लहर और अधिकांश स्थानों पर कोल्ड डे और पाला पड़ने की संभावना है.

Rewari Crime: NH 48 साहबी बेराज पर पेड से लटका मिला शव, नहीं हुई पहचान
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है. हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई. शुक्रवार को दिनभर बादलों के प्रभाव से धूप नहीं दिखाई दी. शनिवार को पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा रहेगा. हिसार समेत छह जिलों में पारा शून्य के करीब रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें  राज्य मंत्री अनूप धानक 15 अगस्त को रेवाडी व सहकारिता मंत्री पानीपत में करेगे ध्वाजारोहण

कोहरे की सफेद चादर बिछने के आसार
. शनिवार को पूरे प्रदेश में कोहरे की सफेद चादर बिछने के आसार हैं. तापमान में गिरावट आएगी. हवाओं की दिशा में बदलाव से इन जिलों में पारा शून्य के करीब पहुंचने का अनुमान है.

 

हरियाणा, एनसीआर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. वातावरण में मौजूद भरपूर नमी और उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण पूरे क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा. इसके साथ ही कहीं-कहीं भीषण शीत लहर और अधिकांश स्थानों पर कोल्ड डे और पाला पड़ने की संभावना है.
Haryana news: पहुंचो रोहतक, आज निकलेगी ‘बेरोजगार’ की बारात, वायरल हुआ न्यौता
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में मौसम आमतौर पर 18 जनवरी तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाओं के चलने की उम्मीद है. वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह धुंध रहने के आसार हैं. इस दौरान रात्रि तापमान में भी गिरावट आने के साथ साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी. अगले तीन दिन यानि 16 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने के आसार है.

यह भी पढ़ें  Haryana News: मोबाइल पर लिंक भेजकर 4 लाख ठगी, यूपी से दबोचे

हवा की दिशा और गति में हुआ बदलाव
हरियाणा, एनसीआर- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा. मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार उत्तरी बर्फीली हवाओं का दबदबा थम सा गया है क्योंकि इस दौरान सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है जिसने पूरे क्षेत्र में हवाओं की दिशा और गति को बदल दिया है.

यह भी पढ़ें  Dharuhera: खिलाडियों को विपुल गार्डन सोसायटी में किया सम्मानित

हवाएं दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हो गई हैं. जिससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कड़ाके की ठंड में कमी देखने को मिल रही है और साथ ही शीतलहर भी थम गई है.

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now