मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: रेवाड़ी पुलिस ने सुझलाई व्यापारी मोहन हत्याकांड की गुत्थी:मास्टर माइंड हिसार की जेसीबी एग्रो कंपनी का एमडी रिमांड पर

On: December 29, 2025 5:52 PM
Follow Us:
crime

Haryana Crime: रेवाड़ी पुलिस ने छह दिन पहले बहाला निवासी व्यापारी मोहन की हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड एग्रो कंपनी के एमडी को गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि हिसार की एग्रो कंपनी के एमडी ने पैसों के लेनदेन को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

इन दिन की थी हत्या: बता दे भहाला के रहने वाले मोहन ने मोहन ट्रेडर्स के नाम से खाद-बीज की दुकान की हुई थी। गत 23 दिसंबर को एक इंडेवर कार में आए सशस्त्र बदमाशों ने मोहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बेटे व आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो गोली मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे। सूचना मिलने के बाद कोसली थाना पुलिस के साथ-साथ डीएसपी सुरेंद्र श्योराण और तीनों सीआईए की टीमों ने मौके पर जाकर जांच शुरू की थी।Haryana Crime

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील करते हुए आरोपियों को काबू करने के प्रयास किए थे, परंतु बदमाश जिले की सीमा से बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने वारदात के अगले दिन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया था। हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। बता दे कि पुलिस बयान में मोहन के बेटे दुष्यंत ने आरोप बताया था कि कुछ समय से उसके पिता का हिसार निवासी जयवीर सिंह से पैसे के हिसाब-किताब को लेकर विवाद चल रहा था।Haryana Crime

यह भी पढ़ें  HSSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर! HSSC ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

जताई थी आशंका: इतना हन ही इसके बारे में भिवानी निवासी अंकित सरोहा और पोपसिंह ने उसे बताया था। उसने आशंका जताई थी कि उसके पिता की हत्या के पीछे जयवीर का ही हाथ है। जांच के बाद पुलिस ने हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से और पूछताछ की जाएगी।

जानिए क्या था विवाद: बता दे कि मोहन जेबीएस एग्रो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। इस कंपनी का जयप्रकाश उर्फ जयवीर एमडी है। मोहन ने कुछ समय पहले कंपनी की डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। कंपनी से उठाए गए सामान की पेमेंट भी बकाया थी। पेयमेंट नही देने को लेकर एमडी और मोहन के बीच विवाद शुरू हो गया। जयवीर ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर सुपारी देकर मोहन की हत्या करवा दी।

यह भी पढ़ें  Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 16 जिलों में अलर्ट जारी

पांच दिन के रिमांड पर एमडी जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जेबीएस एग्रो कंपनी के एमडी मोहब्तपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को गिरफ्तार किया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now