Rewari news: पत्नी ने लगाया पति पर मारपीट व दुष्कर्म का आरोप

धारूहेडा: सुनील चौहान। एक महिला ने अपने पति पर जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना धारूहेडा पुलिस ने बताया कि ​पत्नी कई सालों से पति से अलग यहां की एक कालोनी में रह रही है। महिला का आरोप है कि रोशन लाल उसके मकान आ गया तथा उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत ​दी। पुलिस ने महिला के बयान व मेडिकल के आधार पर पति रोशनलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर​ लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सरगो देवी ने बातया कि मामला दर्ज कर लिया तथा जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button