मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: शादी का झांसा देकर पांच ​साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी दिल्ली से काबू

On: January 16, 2022 3:47 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी दिल्ली निवासी एक बुटिक संचालक को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Railway News: लंबे समय के बाद रेल गार्ड के पदनाम में किया बदलाव, जानिए क्यों


क्या था मामला: पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि वह वर्ष 2016 में दिल्ली के सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति की बुटिक पर टेलरिग का काम सीखने के लिए जाती थी। उस समय वह नाबालिग थी। बुटिक संचालक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 18 वर्ष की होने के बाद बुटिक संचालक से शादी के लिए कहा तो अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी और उसका उत्पीड़न करता रहा। दिसंबर 2020 में एक युवक के साथ उसकी शादी हो गई थी।

Covid News Rewari: रेवाडी में फूटा कोरोना बम: रविवार को मिले 152 केस

शादी के बाद भी आरोपित उसे ब्लैकमेल करता रहा। दिसंबर 2021 में वह अपने मायके आई तो आरोपित भी वहां पहुंच गया था और धमकी देकर खेत में मिलने के लिए बुला ब्लैकमेल कर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Fraud: एनिडेस्क ऐप धोखाधडी के लिए बना रामबाण… इंस्टाल करने से पहले जानिए पूरा खेल


ससुराल वीडियो भेजने की दी धमकी: आरोपी ने पीड़िता को ससुराल के लोगों के पास अश्लील वीडियो व फोटो भेजने की धमकी दी थी। बुटिक संचालक की पत्नी को इस बारे में बताया तो उसने भी वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर आरोपित ने वीडियो व फोटो उसके पति के पास भेज दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म व एनआइ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। महिला थाना पुलिस ने रात को आरोपित बुटिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

Rewari Crime: अवैध शराब बेचता व दो उद्घोषित अपराधी काबू

 

यह भी पढ़ें  Rewari: जोहड़ की सफाई, छंटाई की मांग को लेकर चौथी बार डीसी को रिमांइडर

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now