Rewari: विधायक चिरंजीव राव ने भारत रत्न के बलिदान दिवस पर बांटे मास्क व सेनेटाइजर

रेवाडी: सुनील चौहान। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव के निवास स्थान मॉडल टाउन पर विधायक चिरंजीव राव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधायक चिरंजीव राव ने मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया व कांग्रेस सेवा रसोई की तरह से जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया। चिरंजीव राव ने कहा कि स्व राजीव गांधी का सपना समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना था। उन्होंने भारत को तकनीकी तौर पर आत्मनिर्भर बनाने और समृद्ध करने के लिए मजबूती प्रदान करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने युवाओं को देश के निर्माण में भागीदार बनाने के लिए मतदान का अधिकार 18 वर्ष की उम्र में दिलवाया। स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि हिंसा के मुकाबले अहिंसा के लिए ज्यादा साहस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा था कि ऐसी शिक्षा होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ.साथ उसका बोद्धिक विकास हो।
चिरंजीव राव ने कहा कि स्व राजीव गांधी का देश को 21वीं सदी में तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शिखर पर पर ले जाने का मकसद था। कंप्यूटर क्रांति उनकी सोच का ही परिणाम है, जो आज कम्प्यूटर गांव-गांव तक पहुंच गया है। उन्होंनेे कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत देश के लिया अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिनकी शाहदत को समस्त भारत देश नमन करता है। उन्होंने पंचायती राज को कायम करने के लिए भरसक प्रयास किये, जिसका उदहारण हमें आज पंचायतों में देखने को मिलता हैं । महिलाओं की पंचायत में भागीदारी भी उन्ही की देन हैं । आज महिलाएं परदे से बाहर आकर पंचायत में अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए फेसले करती हैं यह सब राजीव गांधी की सोच थी। पूर्व मंत्री एम एल रंगा ने कहा कि कंप्यूटर भारत देश में लानें वाले केवल राजीव गांधी थे । आज आप देख सकते हो कि देश में हर जगह कंप्यूटर लगे हुए हैं । प्रथम कक्षा का छात्र भी भारत देश में कंप्यूटर शिक्षा लेता हैं। कंप्यूटर आज हर व्यक्ति की जरुरत बन गया हैं।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button