National News: Ram Rahim को फिर मिला 21 दिन का फरलो

बडी खबर: हाईकोर्ट ने मर्डर को लेकर बदला फैसला, क्या Gurmeet Ram Rahim ​अब जेल से बाहर आएंगें
बडी खबर: हाईकोर्ट ने मर्डर को लेकर बदला फैसला, क्या Gurmeet Ram Rahim ​अब जेल से बाहर आएंगें

National News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने है। चुनाव पहले एक बार फिर बाबा राम रहीम 21 दिन की फरलो दिया है। मंगलवार हनीप्रीत सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकल चुकी है।

 

सात साल से काट रह है जेल

बता दे कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में 2017 में सजा सुनाई गई थी। उसके कुछ दिन बाद ही उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। ​उसी दिन स राम रहीम वह सुनारिया जेल में बंद है।

RAM RAHIM 2

सुबह सुबह रामरहीम को लेकर काफिला यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। रामरहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है जबकि आठवीं बार फरलो मिली है।

जानिए जेल से कब कब आय बाहर

20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।

 

RAM RAHIM 1
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।

फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।
19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।
13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।

 

प्रबंधक कमेटी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाख़िल कर राम रहीम को पैरोल दिए जाने का विरोध किया था। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा की बीजेपी सरकार से कहा है कि अब आगे से राम रहीम को पैरोल देने से पहले हाई कोर्ट से अनुमति ली जाए।

RAM RAHIM 11zon

जिसके बाद Gurmeet Ram Rahim को बड़ी राहत देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया है, जिसमें डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो पर रिहा न करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है।

 

 

जब-जब चुनाव तब-तब बाबा जेल से बाहर

हरियाणा में चुनाव छोटा हो या बड़ा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत (Ram Rahim) राम रहीम सिंह जरूर चर्चा में होता है। इस बार हरियाणा का विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में Ram Rahim कोएक बार फिर से जेस से बाहर पैरोल पर भेजा गया है।

 

क्यो देते है बाबा को परोल

हर पार्टी ये समझती है बाबा के पास बडा बोट बैंक है। हरियाणा में बीजेपी ये सोचती है कि बाबा वोट दिलाने में सहायता करेगा। हर पार्टियां डेरा की ताकत को समझती है। बताया जा रहा है।

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले ऐसे हैं, जहां डेरा सच्चा सौदा का सीधा असर है।

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan