मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Nemo Bharat RRTS: हरियाणा के बावल तक मिली मंजूरी: राव इंद्रजीत

On: October 11, 2025 6:54 PM
Follow Us:

गुरुग्राम। केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से एक बार फिर दैनिक यात्रियों की सहमति।को राहत मिलने जा रही है। राव के प्रयासों के बाद आरआरटीएस को धारूहेड़ा से आगे बढ़ाकर बावल तक करने पर हरियाणा सरकार ने अपनी सहमति केंद्र सरकार की एजेंसी को दे दी है।Nemo Bharat RRTS

इससे स्पष्ट हो गया था कि प्रथम चरण में केवल धारूहेडा तक ही आरआरटीएस को बनाने की योजना बनाई जा रही थी। राव ने 18 सितंबर व उससे पूर्व हुई बैठकों में आरआरटीएस को धारूहेड़ा तक सीमित करने पर अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति जताई और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी धारूहेडा से Nemo Bharat RRTS आगे बाबल व शांहजापुर राजस्थान तक विस्तार करने के लिए पत्र लिखकर अधिकारियों के रवैये के प्रति अपनी आपत्ति जताई थी।

इससे पूर्व राव ने मनोहरलाल को पत्र लिखकर इसके जल्द से जल्द कैबिनेट मंजूरी लेने की बात कही थी । केन्द्रीय राज्यमंत्री राव की कड़ी आपत्ति के बाद 26 सितंबर को हरियाणा सरकार ने नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एमडी को पत्र लिखकर आरआरटीएस नमो भारत कॉरिडोर को धारूहेडा से बाबल तक बढ़ाने पर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें  Axis Bank पर लगाया 90 लाख रूप्ए जुर्माना, RBI ने जानिए क्यों किया ऐसा ?
VANDE BHARAT TRAIN
VANDE BHARAT TRAIN

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के एमडी चंद्रशेखर खरे ने एनसीईआरटीसी के एमडी को लिखे पत्र में कहा है कि सरकार ने विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है कि नमो भारत RRTS कॉरिडोर को अब धारूहेड़ा की बजाय बावल तक बढ़ाया जाएगा। खरे ने पत्र में लिखा है कि मई 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के सभी निर्णय यथावत रहेंगे, केवल जहाँ “धारूहेड़ा” लिखा है, उसे “बावल” पढ़ा जाएगा। खरे ने राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया है कि बावल से आगे किसी भी विस्तार का खर्च संबंधित राज्य को वहन करना होगा।

गौरतलब है कि सितंबर में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने एचएमआरटीसी, एनसीईआरटीसी व जीएमडीए के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक गुरुग्राम में बुलाई थी। इस बैठक में एनसीईआरटीसी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि अभी तक हरियाणा सरकार ने धारूहेड़ा तक ही नमो भारत आरटीएस के विस्तार को मंजूरी दी है उसे आगे की मंजूरी अभी स्वीकृत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: पुलिस थाने में यूं मनाया जन्मदिन, जिसने भी सुना वहीं चौक गया

 

जब राव ने इसका कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि धारूहेडा से आगे नमो भारत के लिए राइडरशिप यानी यात्रियों की संख्या पर अभी अनिश्चितता है। एनसीईआरटीसी व एचएमआरटीसी के अधिकारियों की बात पर राव ने बैठक में कड़ी आपत्ति जताई थी और उन्हें जानकारी देते हुए बताया था कि धारूहेड़ा से आगे बावल हरियाणा का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है।Nemo Bharat RRTS

 

बावल के साथ मल्टी लॉजिस्टिक हब का भी विस्तार हो रहा है। राव ने अधिकारियों के बाबल तक नमो भारत के विस्तार न करने के बिंदुओं पर अपनी असहमति जताते हुए 20 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने बावल व बावल से सटे राजस्थान के शाहजापुर-नीमराणा व बहरोड़ औद्योगिक क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि नमो भारत का विस्तार बावल तक किया जाना बहुत ही आवश्यक है , बल्कि उससे आगे शाहजापुर तक इसका विस्तार किया जाना चाहिए।Nemo Bharat RRTS

यह भी पढ़ें  Breaking News: चांदी की चमक हुई तेज, पहली बार 3 लाख के पार पहुंचे दाम, जानिए अपने शहर के रेट

राव की कडी आपत्ति के बाद नमो भारत आरआरटीएस के धारूहेडा से आगे विस्तार को लेकर एक बार फिर बैठकों का दौर शुरू हुआ और आखिरकार 26 सितंबर को हरियाणा सरकार ने इसे धारुहेडा से आगे बाबल तक विस्तार करने पर अपनी सहमति केंद्र सरकार की एजेंसी को प्रदान कर दी है।

राव का कहना है कि मेरे विचार से प्रथम चरण में इसका विस्तार राजस्थान के शाहजहांपुर तक विस्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नमो भारत ले जाने के लिए वहां की प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से संपर्क कर अपनी सहमति व्यक्त करनी चाहिए और उसका खर्च वहन करने पर भी अपनी सहमति देनी चाहिए।Nemo Bharat RRTS

राव का कहना है कि बाबल औद्योगिक क्षेत्र तक नमो भारत के विस्तार के बाद इसके निर्माण को शुरू करने के लिए जल्द से जल्द केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दिलवाने का प्रयास वे दिल्ली में पैरवी कर करेंगे।Nemo Bharat RRTS

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now